बाराबंकी , अक्टूबर 05 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली अंतर्गत पलहरी चौराहे के पास आज अज्ञात बस में ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लखनऊ सदर कैंट थाना क्षेत्र के बिजनौर गांव निवासी मन्ना (45) और उनकी पुत्री सानिया (8) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होने बताया कि घायल पिता पुत्री को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित