बाराबंकी , जून 26 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भैंस चराने गए दो नाबालिक बच्चों की नदी में डूब कर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना रामनगर अंतर्गत परैना गांव निवासी अर्पित (11) और अतुल (13) आज दोपहर घर से भैंस चराने निकले थे। दोपहर में भीषण गर्मी के कारण जब भैंस संगली नदी में नहाने लगी। तभी दोनों बच्चे भी नदी में उतर गए। शुरुआती दौर में बच्चे कम पानी में नहा रहे थे लेकिन धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

नदी में बच्चों के साथ अन्य बच्चे भी नहा रहे थे। दोनों बच्चों को डूबता देख उन्होंने शोर मचाया। परिजन व ग्रामीणों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने पहुंच कर दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित