बाराबंकी , मई 15 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अचानक पेड़ गिर जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि टिकैतनगर क्षेत्र के बेलसर-टिकैतनगर मार्ग पर मेहंदीपुर गांव के निकट सड़क किनारे लगा एक विशाल पेड़ अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर पड़ा, जिससे उसमें सवार दो लोगों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों की पहचान लाल रावत और विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित