बाराबंकी , अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रविवार को कार में आग लग जाने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे से बरियारपुर गांव जाने वाली सड़क पर हुयी।
उन्होंने बताया कि राज नारायण (43) आज सुबह अपनी कार से मां से मिलने गांव बरियारपुर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और वह कार के अंदर ही जिंदा जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित