बारां , अप्रैल 01 -- रेलवे ने भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस का यहां ठहराव देकर रेल यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी है।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अब कोटा-बीना रेल खंड से गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेन भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस का बारां स्टेशन पर ठहराव भी स्वीकृत कर दिया गया है। इससे यात्रियों को भगत की कोठी (जोधपुर) से लेकर तिरुचिरापल्ली तक यात्रा के लिए नयी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके बारां में इस ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड की बैठक में बारां में ठहराव को मंजूरी दे दी गई। इस ट्रेन के ठहराव से बारां जिले के यात्रियों को जयपुर, जोधपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई और तिरुचिरापल्ली जैसे प्रमुख शहरों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित