बारां , अगस्त 19 -- राजस्थान में बारां नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 में पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सीट आरक्षित होने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है।
सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड में करीब 2400 मतदाता हैं, जिनमें करीब 1500 मतदाता ओबीसी वर्ग से हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से लगातार एससी आरक्षण होने के कारण ओबीसी वर्ग के लोगों को चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसलिए जिला प्रशासन को वार्ड की आरक्षण स्थिति पर पुनर्विचार करके ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित करने पर विचार करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित