बारां , मार्च 13 -- राजस्थान में बारां में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिशा-निर्देश प्रदान किये।
प्राधिकरण की सचिव हिना परिहार ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली एवं राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां के तत्वावधान में जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर के न्यायालयों में आयोजित होगा, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित