बारां , सितम्बर 11 -- राजस्थान में बारां जिले के तीन निकायों में शुक्रवार को हुए मतदान में शाम छह बजे तक मांगरोल नगर पालिका क्षेत्र में 87.57 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर के सूत्रों के मुताबिक शाम छह बजे तक हुई मतदान प्रक्रिया में अटरू नगर पालिका क्षेत्र में 80.64, छबड़ा नगर पालिका क्षेत्र में 61.04 और मांगरोल पालिका क्षेत्र में सर्वाधिक 87.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित