बारां , अगस्त 22 -- राजस्थान में आगामी बारां नगर परिषद में होने वाले पार्षद चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व पार्षद, सामान्य कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ आवेदन किया है।
शहर कांग्रेस समिति अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने शनिवार को बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार छोटे बड़े पद का भेद मिटाकर सभी दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं, जिससे कार्यकताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
भारद्वाज ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे तक कुल 375 आवेदन प्राप्त हुए है। इन सभी आवेदन पत्रों को आदेशानुसार उच्च स्तर पर भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित