बारां , अगस्त 29 -- राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत बारां जिले में नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन शनिवार को सभी छह निकाय क्षेत्रों में 169 उम्मीदवारों ने कुल 186 नामांकन पत्र भरे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल ने बताया कि बारां नगर परिषद क्षेत्र में 32 उम्मीदवारों ने 33, नगर पालिका क्षेत्र अंता में 29 उम्मीदवारों ने 35, मांगरोल में 43 उम्मीदवारों ने 48, सीसवाली में नौ उम्मीदवारों ने 10, अटरू में 13 उम्मीदवारों ने 14 और छबड़ा में 43 उम्मीदवारों ने 46 नाम निर्देशन पत्र जमा कराए। जिले में अब तक 178 उम्मीदवार कुल 195 नामांकन फार्म भर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित