बारां , अप्रैल 16 -- राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने "नशा-विनाश" अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पप्पू धीमर के मकान की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति बैग लेकर बैठा है, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ हो सकते हैं। इस पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उसके बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें तीन किलो 900 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश मीणा (43) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित