बारां , अक्टूबर 23 -- राजस्थान में बारां में पंचायती राज चुनाव के तहत राजस्थान के बारां जिले में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन तक जिला परिषद के लिए 117 और छह पंचायत समितियों के लिए 415 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरे।
निर्वाचन विभाग के अनुसार अंतिम दिन जिला परिषद सदस्य के लिए 57 अभ्यर्थियों ने 58 नामांकन और पंचायत समितियों में 131 अभ्यर्थियों ने 153 नामांकन भरे। इनमें अंता में 26, केलवाड़ा में तीन, किशनगंज में 32, मांगरोल में 22, नाहरगढ़ में 26, शाहबाद में 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अंतिम दिन तक जिला परिषद के कुल 29 वार्डों के लिए 117 अभ्यर्थियों द्वारा 120 और पंचायत समितियों के 90 वार्डों के लिए 415 अभ्यर्थियों द्वारा 446 कुुल नामांकन भरे गए। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित