बारां , मई 04 -- राजस्थान के बारां जिले में सोमवार को नवनियुक्त जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री असावा ने एक अप्रैल 2026 को पदस्थापन आदेश के बाद ऑनलाइन कार्यभार संभाल लिया था। हालांकि, अन्य राज्य में चुनाव ड्यूटी के चलते उन्हें पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके कारण वह जिले में कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके थे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल कार्यवाहक कलेक्टर के रूप में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

उधर, चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद श्री असावा बीती रात बारां पहुंचे और सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होेंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में सुशासन स्थापित करना, विकास कार्यों में गति लाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित