बारां , जुलाई 14 -- राजस्थान में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई के अनुमोदन की अनुमति प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने मंगलवार को बताया कि थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में की गयी जांच में सामने आया कि राजेन्द्र वैष्णव उर्फ राजू (40), निवासी मुंडिया, थाना मांगरोल अवैध खनन, चोरी, लोक सेवक पर हमला, चौथ वसूली और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में लिप्त रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने अवैध खनन से प्राप्त आय से चल एवं अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। इसके तहत दो ट्रैक्टर, एक निर्माणाधीन मकान और बैंक खाते को कुर्क करने की अनुशंसा की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित