बारां , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में बारां जिला अभिभाषक परिषद के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय अधिवक्ता खेल महोत्सव-2026 का शुभारंभ शुक्रवार से कोटा रोड स्थित खेल संकुल में होगा।
आयोजन समिति के प्रवक्ता अधिवक्ता सचिन शर्मा एवं संदीप चौबे ने गुरुवार को बताया कि 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की नवनिर्वाचित सदस्य एडवोकेट शशिबाला जैन और खेल अधिकारी विशाल सिंह मौजूद रहेंगे।
महोत्सव की तैयारियों को आयोजन समिति के संयोजक सत्येंद्र शर्मा, हरिनारायण सिंह और अभिभाषक परिषद अध्यक्ष ओम भारद्वाज और महासचिव जितेंद्र नागर के नेतृत्व में अंतिम रूप दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित