बारां , फरवरी 22 -- राजस्थान में बारां धानमंडी के हम्माल मजदूर संघ के चुनाव रविवार को कोटा रोड मनिहारा धाम पर संपन्न हुए।
चुनाव प्रभारी शान्तिलाल जैन, किशन बंसल ने बताया कि 1750 मतदाताओं में से 1490 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश सुमन को 762 एवं हंसराज गोस्वामी को 681 मत मिले। 47 मत निरस्त हुए। इसके बाद 81 मतों से रमेश सुमन को विजयी घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि रमेश सुमन की यह लगातार चौथी जीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित