बारां , फरवरी 18 -- राजस्थान में बारां जिले में प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा-8) 2026 का आयोजन 19 फरवरी से चार मार्च तक एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा (कक्षा-5) का आयोजन 20 फरवरी से छह मार्च तक होगा।
डाइट प्रधानाचार्य नवीन कुमारी अरोडा एवं डाइट जिला 8वीं बोर्ड परीक्षा प्रभारी हंसराज मेघवाल ने बुधवार को बताया कि जिले के 127 परीक्षा केन्द्रों पर 8वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 21 हजार 579 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिला डाइट 8वीं बोर्ड सह प्रभारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि परीक्षा के दौरान डाइट द्वारा चार उडनदस्तों का गठन किया गया है, जो जिले में 8वीं बोर्ड एवं 5वीं बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेगें। साथ ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बोर्ड परीक्षा का सघन निरीक्षण करेेंगे।
जिला डाइट 5वीं बोर्ड प्रभारी नेमीचन्द मीणा ने बताया कि 5वीं बोर्ड में जिले के 264 परीक्षा केन्द्रों में 23 हजार 666 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन की व्यवस्थाऐं पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित