बारां , जून 24 -- राजस्थान में बारां जिले में 28 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ जगदीश कुशवाह ने बुधवार को बताया कि जिले में पांच वर्ष आयु वर्ग के एक लाख 69 हजार 788 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 972 अस्थायी पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 51 परिवहन दल तैनात रहेंगे, जबकि दूर-दराज के क्षेत्रों, ईंट-भट्टों, निर्माणाधीन स्थलों एवं दुर्गम इलाकों तक पहुंचने के लिए 28 गश्ती दल कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित