बारां , मार्च 09 -- राजस्थान में बारां जिले में तकरीबन 10 हजार से अधिक लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रुक गयी है।

सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिन पेंशनर की पेंशन रुकी है, उसका कारण बैंक खाते का गलत विवरण डाटामैच अथवा ई-मित्र से गलत डाटा फीड होना है। उनका फिर से वेरिफिकेशन हो रहा है।

लाभार्थियों का कहना है कि पिछली बार उनका मार्च में सत्यापन हुआ था। इसी कारण मार्च में सत्यापन कराने गये तो वहां नवंबर, दिसंबर में ही सत्यापन नहीं होने का हवाला देकर पेंशन रोकना बताया गया है। अब ई-मित्रों से नये सिरे से वेरिफिकेशन नहीं हो पा रहा, जिसके कारण उन्हें जिला चक्कर लगाना पड़ रहा है।

सूत्रों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पेंशनर्स की मौत होने, राज्य से बाहर स्थानांतरित होने, परिवार से सरकारी नौकरी लग जाने अथवा विधवा के फिर से शादी करने के कारण उन्हें पेंशन से अपात्र मानकर स्टॉप पेंशन की कार्रवाई कर दी जाती है, लेकिन उसमें ऐसे लाभार्थी भी जुड़ गये जो इन परिस्थितियों से दूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित