भीलवाड़ा , फरवरी 17 -- राजस्थान में बारां जिले के सहाड़ा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात तेंदुए ने रिहायशी क्षेत्र के नजदीक धावा बोलते हुए चार गौवंश को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, तेंदुए की लगातार मौजूदगी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। सूरज ढलते ही लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मवेशियों पर हुए इस हमले के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि जान-माल का और नुकसान न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित