बारां , अप्रेल 11 -- राजस्थान में बारां जिला स्थापना दिवस की 35वीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासन की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालयी बालक-बालिकाओं ने समधुर सामूहिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में झनकारों के बीच राजस्थानी संस्कृति का वैभव छलकता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित