बारां , जुलाई 24 -- राजस्थान में बारां न्यायक्षेत्र के संरक्षक न्यायाधिपति एवं राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधीश फरजन्द अली शुक्रवार शाम को बारां पहुंचेंगे।
वह शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) क्रम-2 के नवनिर्मित न्यायालय भवन का लोकार्पण करेंगे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण टेलर ने बताया कि उद्घाटन समारोह उनकी अध्यक्षता में आयोजित होगा। संरक्षक न्यायाधिपति शुक्रवार शाम को बारां सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित एडीजे कोर्ट क्रम-2 भवन का विधिवत उद्घाटन करेंगे और समारोह को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर न्यायाधिपति जिला न्यायालय परिसर स्थित विशिष्ट न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के भवन और संवेदनशील गवाहों के लिए निर्मित अतिसंवेदनशील गवाह बयान केंद्र (वीडब्ल्यूडीसी) का भी उद्घाटन करेंगे।
समारोह में बारां मुख्यालय सहित जिले की विभिन्न तालुकाओं के न्यायिक अधिकारी एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित