बलौदाबाजार-भाटापारा , अप्रैल 26 -- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य आज वन्यजीव संरक्षण की एक सफल मिसाल बनकर सामने आया है। लगभग 245 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य में कभी लगभग लुप्त हो चुके काले हिरण (ब्लैकबक) की संख्या अब बढ़कर करीब 200 तक पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 133वीं कड़ी में इस उपलब्धि का उल्लेख करते हुए राज्य में किए गए संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि काले हिरणों की वापसी प्रकृति संरक्षण के प्रति सतत प्रयासों का परिणाम है और यह देश की प्राकृतिक धरोहर के पुनर्जीवन का संकेत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित