नयी दिल्ली , अक्टूबर 31 -- दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेंस ने शनिवार को कहा कि उसने हैकिंग में चुराए गए 6.3 अरब डॉलर के 90 प्रतिशत एसेट्स की भरपाई कर ली है। कंपनी की एक नवंबर से सेवाएं पुनः शुरू करने के लक्ष्य के तहत ग्राहकों की निकासी पर लगी रोक फिलहाल जारी है।

बायनेंस के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड टेंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि शेष 10 प्रतिशत एसेट्स की भरपाई भी एक्सचेंज अपने स्तर पर पूरी करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया, "इस घटना का कोई भी वित्तीय प्रभाव हमारे उपयोगकर्ताओं पर नहीं पड़ेगा।"उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर को बायनेन्स के हॉट वॉलेट्स में सुरक्षा चूक को दर्ज किया गया था। तब ऐसी खबरें भी थीं कि इसमें उत्तर कोरिया के हैकर्स का हाथ हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित