तेहरान , जुलाई 28 -- यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के जहाजों के लिए बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों की संख्या में 56 प्रतिशत की गिरावट आयी है। यह जानकारी अमीरात के समाचार पत्र द नेशनल ने विश्लेषणात्मक कंपनी क्लेपर के आंकड़ों के हवाले से दी है।

हूतियों ने इससे पहले घोषणा की थी कि वे सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी लागू कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सऊदी अरब पिछले 12 वर्षों से यमन के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए हुए है और ईरानी विमान से हूती प्रतिनिधिमंडल के सना हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईअड्डे पर गोलाबारी की गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित