पटना , अप्रैल 11 -- बापू टावर संग्रहालय में अब सोमवार की जगह मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होगा।
बापू टावर समिति की ओर से लिए गए निर्णय के आलोक में अब बापू टावर संग्रहालय, पटना में सोमवार के बजाय अब मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। पटना स्थित अधिकांश पर्यटन स्थल राज्य सरकार के निर्णय के आलोक में सोमवार को बंद रहते हैं, जिनमें बिहार संग्रहालय, पटना संग्रहालय एवं संजय गांधी जैविक उद्यान प्रमुख है।
बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने बताया कि सोमवार को बापू टावर संग्रहालय खुला रखे जाने के निर्णय से वैसे पर्यटकों और शहर वासियों को लाभ मिलेगा जो इस दिन किसी पर्यटन स्थल को देखने से वंचित रह जाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित