पटना , मई 03 -- ापू टावर, गर्दनीबाग के तत्वावधान में आयोजित 'बापू संवाद श्रृंखला' के अंतर्गत 04 मई को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। श्रृंखला की छठी कड़ी के तहत 'महात्मा गांधी का वैश्विक मानववाद' विषय पर चर्चा होगी। देश के ख्याति प्राप्त लेखक एवं कला समीक्षक डॉ.ज्योतिष जोशी मुख्य वक्ता के रूप में गांधी जी के मानवतावादी दृष्टिकोण पर अपने विचार रखेंगे। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम बापू टावर के प्रथम तल पर स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने बताया कि यह संवाद श्रृंखला बापू के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की एक अनूठी पहल है। इस बौद्धिक विमर्श में शहर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, अनुभवी शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित