पटना , जून 01 -- राजधानी पटना के बापू टावर में सोमवार को सत्याग्रह इंटर्नशिप के छात्रों के लिये पटकथा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चर्चित पटकथा लेखक फरीद खान ने छात्र-छात्राओं को फिल्मों और टीवी में पटकथा लेखन के तकनीकी पहलुओं से परिचित कराया। ये सभी इंटर्न पटना विश्वविद्यालय के एम.ए.मास कम्युनिकेशन के छात्र थे, जिन्हें इस कार्यशाला ने उनकी पेशेवर दक्षताओं को मजबूत करने का काम किया।

फरीद खान जाने माने कवि-कथाकार और कई चर्चित फिल्मों के स्क्रिप्ट राइटर हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यक्रम का संयोजन बापू टावर के निदेशक विनय कुमार के नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन बापू टावर के प्रशाखा पदाधिकारी प्रत्यूष चंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। इस कार्यशाला ने बापू टावर की नवाचारी योजनाओं को एक विशिष्टता प्रदान की जिससे बहुत सारे छात्र लाभान्वित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित