पटना , अपैल 10 -- बिहार भवन निर्माण विभाग की ओर से निर्मित दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप (वैशाली) को प्रतिष्ठित 17वें सीआईडीसी विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि को यह सम्मान दिया। दोनों परियोजनाओं को सर्वश्रेष्ठ कन्स्ट्रक्शन प्रोजेक्ट की श्रेणी में विश्वकर्मा अवॉर्ड मिला है।

इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि यह सम्मान बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और विभाग की पूरी टीम की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। दोनों प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री श्री कुमार की परिकल्पना के अनुसार उनके सतत मार्गदर्शन में भवन निर्माण विभाग की ओर से क्रियान्वित किया गया है। उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अभियंताओं, वास्तुविद और एजेंसी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित