मुरैना , अक्टूबर 15 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के बानमौर कस्बे में गुरुवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गंगाराम का पुरा निवासी भूरा श्रीवास (40) और गिर्राज श्रीवास (48) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अपनी टमटम से गंगाराम का पुरा से बानमौर के सदर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित