पटना , अक्टूबर 04 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

डॉ. कुमार ने आज जारी बयान में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित