जगदलपुर , सितंबर 29 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बाढ़ से प्रभावित गांवों का मंगलवार को पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दौरा कर हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों के लिए आवास, ऋण माफी तथा अन्य राहत देने की मांग की।

श्री जैन ने अपने सहयोगियों के साथ बाढ़ प्रभावित नदी बोड़ना, भेजापदर और रामपाल गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की।

पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल आवास योजना का लाभ देकर आवास उपलब्ध कराने तथा उनके ऋण माफ करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित