, Sept. 9 -- विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वचा संबंधी रोगों और वायरल संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इनके उपचार के लिए शिविरों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किये गये हैं और आवश्यक दवाइयों के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी है।
डॉ. कुमार ने इस दौरान पशु आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संरक्षित पशुओं, विशेषकर गौवंश को चारा खिलाया और उनके लिए उपलब्ध चारा, पानी तथा चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में मानव जीवन के साथ पशुधन की सुरक्षा और देखभाल को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बिहार सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए की गयी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और संबंधित विभागों को राहत शिविरों की सुविधाओं की लगातार निगरानी करनी चाहिए तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुधार सुनिश्चित करना चाहिए।
डॉ. कुमार ने पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से भी बातचीत कर राहत शिविरों में की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर पाटलिपुत्र को-ऑपरेटिव बैंक के रितेश, बख्तियारपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र, रणविजय रौशन, राजकुमार सिंह, दीघा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शास्त्री, रणजीत चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित