, Sept. 8 -- आपदा प्रबंधन मंत्री ने अधिकारियों को सभी प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोइयों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी प्रभावित व्यक्ति भोजन से वंचित न रहे। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 7,025 पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया है। वहीं, खरीक अंचल के राघोपुर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के व्यवस्थित आवासन के लिए इस्माईलपुर में गणेश बासा-1, 2 एवं 3 को चिह्नित कर आवश्यक व्यवस्था की गई है।

श्री सदा नेक कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सूखा राशन और अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन क्षेत्रों में भी भोजन की पर्याप्त व्यवस्था हो सके, जहां तत्काल सामुदायिक रसोई संचालित करना कठिन है।

मंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पशु चारा उपलब्ध कराने और उसके नियमित वितरण के निर्देश दिए गए हैं। जिले में आठ पशु चिकित्सा शिविर और पांच चलंत पशु चिकित्सा दल सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से अब तक 1,846 प्रभावित पशुओं का उपचार किया जा चुका है।

श्री सदा ने बताया कि बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों और संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में 13 स्वास्थ्य शिविर सक्रिय हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 6,366 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित