रुद्रपुर , जुलाई 13 -- उत्तराखंड के बाजपुर में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना के मामले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
काशीपुर के पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। श्री कुमार के अनुसार कल बाजपुर के गोबर खेत में रास्ते के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस घटना में एक व्यक्ति मनदीप सिंह के पैर में गोली लग गई थी। पीड़ित के भाई कुलदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें संदीप सिंह, रमेश सिंह, बंटी, अंग्रेज सिंह, पवन सिंह, सुरेन्द्र सिंह और अन्य लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित