भरतपुर, अप्रैल 10 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान बाघ का रास्ता रोकने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने तीन ड्राइवरों और तीन नेचर गाइड की टाइगर रिवर्ज में आगामी आदेश तक एंट्री पर रोक लगा दी है।
दो अप्रैल की शाम पार्क के जोन-3 में हुई इस घटना पर लिए गए संज्ञान की जानकारी देते वन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पर्यटकों को लेकर निकली गाड़ियां टाइगर के दोनों तरफ खड़ी हो गईं, जिससे टाइगर को निकलने का रास्ता नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित