भरतपुर , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में करौली में कैलादेवी अभयारण्य के लखरूकी स्थित बाड़े में रह रहे बाघ आरबीटी- 2509 को कोटा के अभेड़ा जैविक उद्यान में स्थानांतरित किया जायेगा।
वन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उसे अब खुले जंगल में नहीं छोड़ा जायेगा। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि आरबीटी को कोटा के अभेड़ा जैविक उद्यान में स्थानांतरित करने की अनुमति मिल गयी है।
मानव-वन्यजीव संघर्ष की दो घटनाओं के बाद एक समिति ने उसे जंगल में दोबारा नहीं छोड़ने की सिफारिश की थी।
उल्लेखनीय है कि बाघ को जून 2025 में रणथम्भौर से लखरूकी लाया गया था। लखरूकी बाड़े में चीतल लाने की योजना बाघ के कारण रुकी हुई थी। अब बाघ के स्थानांतिरत होने से यह योजना आगे बढ़ सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित