शिवपुरी , जनवरी 12 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित माधव टाइगर रिजर्व की बाघिन ने एक और पशु पर हमला कर उसे मार दिया।
ग्राम मझेरा में कल शाम बाघिन ने गांव के पास एक बछड़े पर हमला कर उसे मार दिया।
टाइगर रिजर्व सूत्रों ने आज बताया कि घटना की सूचना मिलने पर टाइगर रिजर्व के दल द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली जा रही है।
इस बाघिन द्वारा पिछले दिनों से लगातार कुछ गांवों के आसपास घूम कर मवेशियों का शिकार किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों बाघिन ने एक ग्रामीण पर भी हमला कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित