जयपुर , मई 04 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान की बाघिन चमेली के नवजात शावक की सोमवार को मौत हो गई।
वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चमेली ने रविवार को प्रातः एक शावक को जन्म दिया था। जन्म के बाद शावक की स्थिति अत्यंत नाजुक पाई गई।
पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर शावक को तत्काल वन्यजीव चिकित्सालय की नियोनेटल यूनिट में शिफ्ट कर गहन चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। पशु चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद शावक को बचाया नहीं जा सका और उसकी मृत्यु हो गई।
नियमानुसार मेडिकल बोर्ड द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वन विभाग एवं चिड़ियाघर प्रशासन इस घटना से दुःखी है। बाघिन चमेली चिकित्सकों की सतत निगरानी में है एवं पूर्णतः स्वस्थ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित