शिवपुरी , जनवरी 15 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया क्षेत्र के जंगल से माधव टाइगर रिजर्व की बाघिन को रेस्क्यू करके पकड़ने के बाद माधव टाइगर रिजर्व में घने जंगल में फिर से छोड़ दिया गया।

माधव टाइगर रिजर्व के सूत्रों ने आज बताया कि इस बाघिन के कुछ गांव के आसपास घूमने एवं मवेशियों पर हमला करने की सूचनाओं के बाद मंगलवार को इस बाघिन को रेस्क्यू करके माधव टाइगर रिजर्व लाया गया था। उसके बाद उसे माधव टाइगर रिजर्व में घने जंगली क्षेत्र में छोड़ा गया है, जिससे वह आसपास की आबादी वाले क्षेत्र से दूर रह सके।

इस बाघिन द्वारा पिछले दिनों माधव टाइगर रिजर्व के आसपास के कुछ गांव के पास पहुंचकर एक ग्रामीण तथा मवेशियों पर हमले किए गए थे। इसके बाद इसे रेस्क्यू किया गया और माधव टाइगर रिजर्व में वापस छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित