बागेश्वर , अगस्त 04 -- "नशा मुक्त उत्तराखण्ड" अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.472 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र मेहरा के अनुसार विशेष समूह (एसओजी) की ओर से सोमवार रात को थाना कपकोट के पालीडुंगरा पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एसी 4957 को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। दोनों सवारों से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से गोविन्द सिंह (32) तथा राजा रावत उर्फ राज रावत (26) निवासीगण ग्राम सुमगढ़, थाना कपकोट, बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कपकोट में मादक द्रव्य अधिनियम (एनडीपीएस) की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। एसओजी आरोपियों के नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित