बागेश्वर , मार्च 17 -- उत्तराखंड में बागेश्वर के ग्राम पगना में मंगलवार को सरयू नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नन्दन सिंह निवासी ग्राम डोटियाल, तहसील ताकुला, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शव को घटनास्थल से काफी दूर बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित