देहरादून , जनवरी 30 -- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों के नाम शुक्रवार से बदले गए। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्तावों के अनुसार बागेश्वर जिले के काण्डे थपलिया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह गडिया मोटर मार्ग, करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग का नाम शहीद रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग और बिलखेत गैराड़ मोटर मार्ग (कलनाबैण्ड पंतक्वैराली मोटर मार्ग) का नाम हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित