नयी दिल्ली , मार्च 16 -- केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बागवानी फसलों के लिए वर्ष 2024-25 के अंतिम अनुमान और 2025-26 के पहले अनुमान जारी किए हैं, जिनसे पता चलता है कि देश में फलों, सब्ज़ियों, मसालों, फूलों और औषधीय पौधों की खेती और पैदावार पहले से काफी ज्यादा बढ़ी है।
यहां सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया है कि देश में कुल बागवानी फसलों का क्षेत्रफल वर्ष 2023-24 (अंतिम) के 290.86 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2024-25 (अंतिम अनुमान) में 301.36 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसका आशय यह हुआ कि बागवानी फसलों के रकबे में 10.50 लाख हेक्टेयर (3.61 प्रतिशत) की वृद्धि हुयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित