बागपत , अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश में बागपत के बालेनी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
घायल बदमाश की पहचान आमिर निवासी मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस उपाधीक्षक रोहन चौरसिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आमिर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से एक कार, अवैध हथियार, एक जिंदा गोवंश और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित