बागपत , जून 20 -- उत्तर प्रदेश में बागपत के राजपुर खामपुर गांव में न्यायालय के आदेश पर अवैध रूप से बनाई गई तकिया वाली मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर लगभग 70 साल पुरानी इस मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया।

शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और बुलडोजर की मदद से मस्जिद को तोड़ा गया। इस दौरान गांव में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा। अधिकारियों के अनुसार, इस मस्जिद के निर्माण को लेकर पांच साल पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था, जिसके बाद न्यायालय ने मस्जिद को तोड़ने का आदेश जारी किया।

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए की गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित