बागपत , अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश में बागपत के सुन्हेड़ा गांव में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से खेकड़ा निवासी एक बिजली मैकेनिक की मौत हो गई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, कस्बा खेकड़ा में औरंगाबाद मोहल्ला निवासी जयकुमार उर्फ कुक्की (35) बिजली फिटिंग का काम करता था। शनिवार शाम वह सुन्हेड़ा गांव में डीजे साउंड लगाने गया था। वहां तार जोड़ते समय अचानक उसे तेज करंट लग गया।
करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही अचेत हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित