राजनांदगांव, मई 14 -- अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए छत्तीसगढ़ के राजनधनाव जिले स्थित बागनदी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक लग्जरी कार से 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है। इस दौरान तस्करों ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश भी की, जिसे मुस्तैद जवानों ने नाकाम कर दिया।
पुलिस अधीक्षक बागनदी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है।
बागनदी चौक पर घेराबंदी के दौरान रात्रि करीब 2 बजे जब संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए पुलिस की स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास करते हुए वाहन भगाया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिसके बाद घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया गया। कार की तलाशी लेने पर 43 पेटी गोवा व्हिस्की (कुल 2150 नग, 387 लीटर) बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित