जयपुर , मार्च 07 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से शनिवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की।

श्री फडणवीस ने श्री बागडे से लोकभवन में यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके राज्यपाल ने उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित