जयपुर , सितंबर 26 -- राजस्थान के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो.नरसी राम विश्नोई एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के नवनियुक्त कुलगुरु डॉ. युद्धवीर सिंह ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे से शनिवार को यहां मुलाकात की।
श्री बागडे से इन कुलगुरुओं ने लोकभवन में यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। दोनों की कुलगुरु बनने के बाद राज्यपाल से यह पहली मुलाकात थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित